दहेज के लिए दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर मुकदमा
बाराबंकी, जून 3 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र के मोहम्मदपुर उपाध्याय मजरे महलेरा में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व तीन तलाक देकर घर से निकाला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी तहसीन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब चार माह पूर्व उसका निकाह रामसनेहीघाट क्षेत्र के मोहम्मदपुर उपाध्याय मजरे महलेरा निवासी सुल्तान रजा पुत्र इख्तियाज अली उर्फ गोली के साथ हुआ था। विवाह के समय परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास, ननद और देवर द्वारा लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.