हरिद्वार, अप्रैल 25 -- विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीएचईएल रानीपुर निवासी सलोनी उर्फ अन्नू, मूल निवासी सरसावा, सहारनपुर यूपी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका विवाह 20 फरवरी 2022 को बसंत टपरवाल निवासी ब्रह्मपुरी बैरियर नंबर-6 रानीपुर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति बसंत टपरवाल, सास रामरति, ससुर ज्ञानचंद, ननद गीता और नन्दोई संजीत दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट पीड़िता के अनुसार 23 अप्रैल की रात पति, ननद और नन्दोई ने जबरन कार में बैठाकर आग लगाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.