सीतापुर, फरवरी 21 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां कोतवाली इलाके में एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगा दिया गया और उसके बेटे को भी छीन लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बिसवां कोतवाली इलाके के पटना गांव निवासी रजिया बनो के मुताबिक साल 2022 में उसकी शादी लहरपुर के काला गेट स्थित महराजागंज निवासी ताज मियां से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसकी ससुराल वाले दहेज में राइडर बाइक व एक लाख की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का दो साल का बेटा भी है। जिसे ससुराल वाले चुपके से उठा ले गए। काफी खोजबीन की तब पता चला कि बेटा उनके पास है। जिसके बाद पीड़िता ससुराल अपने बच्चे के पास गई तो उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। आरोप है कि ससुराल वाले उसको बच्चे से अलग करना चाहते हैं। इस बाबत पीड़ि...