देवरिया, मई 19 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत छह के विरुद्ध केस दर्ज किया है।महुआडीह थाना क्षेत्र के मुड़ेरा चन्द गांव निवासी सविता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंचीं तो वहां ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे और आए दिन उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी।इसके बाद भाई, बहन व अन्य रिश्तेदारों ने कई बार समझौता कराने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति राकेश विश्वकर्मा, ससुर रामध्यान विश्वकर्मा, सास शीला देवी, देवर हरिकेश वि...