गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह। दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को उसके ससुराल वालों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ित करने एवं मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता नगर थाना क्षेत्र के श्मशानघाट रोड बरमसिया निवासी 27 वर्षीया पिंकी देवी पति अमित रवानी के फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में पति अमित रवानी, भैंसूर संतोष रवानी, सास मीना देवी, ससुर श्याम सुंदर रवानी, गोतनी शांति देवी एवं प्रिंस कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। क्या है मामलापीड़िता पिंकी का कहना है कि उसकी शादी लगभग सात साल पूर्व अमित रवानी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक वह ठीक-ठाक रही। उसके बाद उसके ससुराल वाले उसे मारपीट तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.