मधुबनी, मई 16 -- मो. माजिद हरलाखी। गंगौर गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक गर्भवती महिला को मारपीट कर बेहोशी की अवस्था में उसे मायके के नजदीक छोड़ दिया। इस संबंध में गंगौर गांव निवासी बिनोद साफी की पत्नी पीड़िता रागनी कुमारी ने अपने पति, सास व गोतिनी समेत अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार विवाहिता की शादी दो वर्ष पूर्व नरेश साफी के पुत्र बिनोद साफी से हुई। कुछ दिन तक विवाहिता को ठीक ठाक से रखा गया। इस बीच विवाहिता गर्भवती भी हुई। लेकिन कुछ दिन पूर्व से विवाहिता को पति समेत अन्य लोग दहेज के लिए मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए गर्भवती को मारपीट कर बेहोशी हालत में छोड़ा करीब दस दिन पूर्व ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे बेहोशी की हालत में मायके के नजदीक छोड़ कर भाग गए। आसपास के लोगों ने विवाह...