संभल, अगस्त 6 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर कुंज निवासी मनीषा की शादी दो साल पहले बदायूं जिले में बिसौली थानांतर्गत दफ्तोरी गांव निवासी रामकेश के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुराली उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं ससुरालियों ने दो लाख की मांग पूरी नहीं करने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि वह आठ महीने की गर्भवती है। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रामकेश, अनोखी, खुश्बू, अर्पित, आकाश और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए दो महिलाओं का उत्पीड़न, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...