मुरादाबाद, अगस्त 26 -- थाना मझोला इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती की पिटाई कर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात पर केस दर्ज किया है। पीर बाजार निवासी बब्बू अली के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री सामिया का निकाह चार साल पहले थाना मुगलपुरा इलाके के जामा मस्जिद निवासी नज्जू के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुरालीजन दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। 22 अगस्त को ससुरालीजन घर पहुंचे और कहा कि मकान लेकर दो। महिला के विरोध पर पीटने के बाद तलाक दे दिया। मझोला इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि, मामले में पति, जेठ शहजाद, नौशाद, ननद निदा, निक्की, जेठानी शाजिया, छोटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...