फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- संकिसा। दहेज के लिए पहले प्रताड़ित किया फिर मांग पूरी न होने पर जहर देकर मार डाला। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना मेरापुर क्षेत्र दहलिया गांव में बुधवार रात राधिका की संदिग्ध हालातों में आगरा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। राधिका के पिता सत्य प्रकाश ने पुत्री के पति प्रवेश उर्फ सीटू, ससुर शीलू, जेठ रमन कुमार, रमन कुमार की पत्नी, चचिया ससुर टिंकू व उनकी पत्नी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। राधिका की शादी चार वर्ष पूर्व प्रवेश के साथ हुई थी, जिसमें नगदी के साथ गृहस्थी का सामान दिया था। इसके बाद ससुरालवाले दहेज में भूमि की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करते थे। 25 फरवरी को ससुरालवालों ने पुत्री को जहर देकर मार डाला ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.