बांदा, अगस्त 6 -- बांदा। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, जान से मारने की धमकी और रेप के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2024 को कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनरेश सेन से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, ससुर अनिल सेन, सास रामकन्या, ननद रानीबाई, मामा ससुर सुरेश सेन और अतुल सेन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 31 मार्च 2025 को उससे सोने की चेन, वॉशिंग मशीन और अन्य सामान की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर मारपीट की। वहीं 7 अप्रैल 2025 को ससुर पर उसके साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया। विरोध क...