हाथरस, जून 13 -- दहेज के लिए उत्पीड़न व पति करता था अप्राकृतिक कृत्य, घर से निकाला -(A) - कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

प्रस्तावना हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख व कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

शादी और दहेज की मांग मुकदमा दर्ज कराते हुए महिला ने कहा है कि उसकी शादी 12 मार्च 2024 को जिला अलीगढ़ के थाना मड़राक क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई थी। उसके पिता ने उसके विवाह में अपनी सामर्थ्य के हिसाब से करीब 12 लाख रूपए खर्च किए थे। इसके बावजूद स...