दहेज के लिए उत्पीड़न में पति समेत तीन पर मुकदमा
आगरा, मई 15 -- दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन ससुरालीजनों पर केस दर्ज होगा। सीजेएम शारिब अली ने मुकदम दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष सिकंदरा को दिए हैं। वादी एमके शर्मा निवासी सिकंदरा ने अधिवक्ता जयदयाल गौतम के माध्यम से अदालत में मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। बताया था कि उसकी पुत्री दिव्यानी शर्मा की शादी 26 फरवरी 23 को आरोपित प्रशांत शर्मा निवासी मेरठ के साथ हुई थी। शादी में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी विपक्षी पति एवं ससुरालीजनों द्वारा दहेज से संतुष्ट नहीं होने के कारण उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर क्रेटा कार एवं दस लाख रुपये की मांग करते थे। धमकी भी देते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.