दहेज के लिए उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज
प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। मेजा क्षेत्र की रहने वाली प्राची तिवारी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया है।प्राची का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। पति अखिलेश मिश्रा ने उसे साथ रखने और भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता का आरोप है कि आठ अप्रैल को परामर्श केंद्र में पेशी के दौरान पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए साथ ले जाने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ डाल रहा अश्लील पोस्ट यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.