पीलीभीत, अगस्त 3 -- पीलीभीत। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दहेज के 6 मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए। दहेज न देने पर विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

शिकायतें कोतवाली के चंदोई निवासी नंदरानी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी शादी गांव के विक्रम राना से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद पति और सास ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए 31 जुलाई को ससुराल से निकाल दिया। एक अन्य मामले में थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला पसियापुर निवासी मुसारिफ ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी बहन नाजिया का निकाह कोतवाली के मोहल्ला फीलखाना निवासी इमरान खा से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति इमरान, सास जरीना बेगम, देवर रिजवान, हुसैन, ससुर नसीम खां ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए एक अगस्त मारपीट कर ससुराल से निकाल दिय...