बुलंदशहर, मार्च 10 -- नगर के न्यू शास्त्री नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति को उसके दामाद द्वारा फोन और व्हाट्सएप पर भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि दामाद द्वारा ससुर और उसके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी जा रही है। नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला न्यू शास्त्री नगर निवासी पीड़ित देवेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा अपने दामाद विकास कुमार निवासी ग्राम भटौला(सिकंदराबाद) के विरुद्ध पूर्व में दहेज उत्पीड़न का एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हो चुकी है और आगामी 20 मार्च को कोर्ट में तारीख तय है। पीड़ित का आरोप है कि इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर आरोपी विकास कुमार उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। 23 फरवरी की रात को आरोपी ने फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.