औरैया, मार्च 12 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज की मांग कर दी गई। मामला इतना बढ़ गया कि बारातियों और जनातियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अंतत: शादी नहीं हो सकी और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मंधना रामादेवी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च को दूल्हा बारातियों के साथ कस्बे के एक गेस्ट हाउस में पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का स्वागत-सत्कार करते हुए नाश्ता कराया और लग्न की रस्में भी रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई गईं।आरोप है कि इसके बाद दूल्हा पक्ष ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष द्वारा असमर्थता ज...