उरई, मार्च 26 -- उरई। घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। दुर्गा देवी ने शिकायती पत्र में बताया शादी 29 मई 2021 को इन्द्रानगर के शिवम के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुरालजन एक लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि मकान की दूसरी मंजिल पर शौचालय व बाथरूम न होने के कारण जब वह नीचे जाती थी तो उससे पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था। पीड़िता के अनुसार मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती रही। करीब दस दिन पहले पति ने सास के कहने पर उसका सिर पत्थर से मार दिया, जिससे उसे छह टांके लगे। 25 मार्च की रात फिर मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति व ससुर को थाने ले गई, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.