दहेज की मांग विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप
औरैया, मई 13 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर आग लगाने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात जिले के शिवली थाना क्षेत्र के कडरी गांव निवासी इमरान पुत्र इस्माइल अली ने अछल्दा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन 28 वर्षीय फिरदौस का निकाह वर्ष 2016 में पुराना अछल्दा निवासी अरमान अली पुत्र मुनव्वर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अरमान अली, ससुर मुनव्वर, देवर गुलफाम, कूकी उर्फ इरकान और ननद मुस्कान अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग को लेकर विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.