गंगापार, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित की जा रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक कोरांव थाना क्षेत्र के जमुआधूस गांव निवासी बुद्धसेन ने थाना कौंधियारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री की शादी ढोढरी गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी बीच 10 मार्च को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया और परिजनों ने ससुराल पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.