मुरादाबाद, अगस्त 9 -- कांठ के ग्राम शेरपुर निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने पति को कथित रूप से नशीली और हानिकारक दवाइयां खिलाने तथा उसके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगीता कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार दिसंबर 2022 को देवराज पुत्र सतपाल सिंह निवासी बांकीपुर, थाना नौगावां सादात, जनपद अमरोहा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति देवराज, ससुर सतपाल सिंह, सुनीता देवी, नंदोई चरण सिंह, उसके भाई भरत सिंह, नंद पूजा निवासी ग्राम दुधी जसमोर, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर समेत अन्य लोगों ने उससे प...