हापुड़, मार्च 21 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता को दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। मांग पूरी नहीं होने पर पीड़िता के साथ मारपीट की और बच्चों सहित ससुराल से निकाल गया। अब पीड़िता लोगों के घरों में काम कर बच्चों का भरण पोषण कर रही है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आनंद विहार निवासी सविता सैनी ने महिला थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली के पहाड़गंज नई मंडी की रहने वाली है। 12 दिसंबर 2018 को उसका विवाह जिला मेरठ के सरधना निवासी सोनू सैनी के साथ हुआ था। वर्तमान में ससुराल पक्ष के लोग मेरठ के थाना व कस्बा खरखौदा में रह रहे हैं। शादी क...