मेरठ, फरवरी 1 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां निवासी विवाहिता मजहबी पुत्री इरशाद को दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची और पति सहित सुसराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले मेरठ के लिसाड़ी गेट मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग उस पर दस लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया कि शुक्रवार को भी आरोपियों ने मायके से रुपये लाने की मांग की थी। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी, जिस पर मायके पक्ष के लोग उसे लेकर थ...