दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, जून 25 -- ग्राम पूरनपुर मिलक निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रीति रानी पत्नी लवकुश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 22 जुलाई 2025 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार गांव हीरापुर गोकल थाना अफजलगढ़ निवासी लवकुश कुमार के साथ हुआ था। विवाह का पंजीकरण भी 18 नवंबर 2025 को धामपुर में कराया था। विवाह में मायके पक्ष ने दो लाख रुपये नकद एवं अन्य दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार और पांच लाख रूपए नकद देने की मांग कर रहे हैं। 31 मई 2026 को पति लवकुश कुमार, ससुर, जेठ, ममेरे ससुर तथा फुफेरे ससुर उसके मायके पहुंचे। दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.