बदायूं, जुलाई 12 -- बदायूं। दहेज में कार और सोने की चेन की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर टप्पा वैश का है। यहां की विवाहिता सुबीना ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसका निकाह दिल्ली के राजीव नगर, नंदनगरी निवासी फिरोज खां से हुआ था। निकाह में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद पति फिरोज खां, ससुर बजीर, सास और देवर शाहिल अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की चेन की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट में पति समेत पांच पर मुकदमा मांग पूरी न हो...