दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, मायके में मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- कंपिल, संवाददाता। सुल्तानपुर पलनापुर गांव की एक विवाहिता की मायके में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव सुल्तानपुर पलनापुर निवासी बृजेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब पांच वर्ष पूर्व बेटी वंदना की शादी कायमगंज के नोनियमगंज मोहल्ला निवासी अनिकेत के साथ की थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। तहरीर के अनुसार, वंदना का पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि करीब दस दिन पहले पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद घायल अवस्था में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.