दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर केस
बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। दहेज में सोने की सीकड़, नकदी, फ्रिज और कूलर की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर रेहरा बाजार पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर ग्रिन्ट पूरे रमगढ़वा निवासी सीमा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व मेरा विवाह जनपद गोंडा के थाना मोतीगंज क्षेत्र स्थित ग्राम छजवा सहायपुरवा निवासी रामबाबू पांडेय के साथ हुआ था। विवाह के समय उनके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पति रामबाबू पांडेय, सास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.