हापुड़, मार्च 21 -- दहेज में दस लाख रुपये और अन्य सामान की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शिकायत पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में दर्ज मुकदमे में नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह 29 नवंबर 2025 को जिला बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में रहने वाले शाहनवाज से धूमधाम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद पति शाहनवाज, सास मीना, देवर अबुजर, ननद नसीम व फरीन, ननदोई अल्ताफ और खालू शकील ने अतिरिक्त दहेज में सामान और दस लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पू...