दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, तीन तलाक देने का आरोप
रुडकी, अगस्त 16 -- कोतवाली लक्सर क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि विवाहिता को पुत्री पैदा होने के बाद दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। शिकायत के अनुसार, पति ने मायके से पहुंचे परिजनों के सामने तीन बार तलाक बोलकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। तहरीर में बताया गया कि फरजाना की शादी 2013 में जबरदस्तपुर निवासी अब्दुल रहमान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक दांपत्य जीवन ठीक रहा। आरोप है कि बच्चों के जन्म के बाद पति की मां अजुबा और बहन इकरा दहेज की मांग को लेकर फरजाना को प्रताड़ित करने लगीं।परिवार ने कई बार उनकी मांग पूरी की, लेकिन कथित रूप से उत्पीड़न जारी रहा। तहरीर के मुताबिक फरजाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.