मेरठ, मई 1 -- दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। नवाबगढ़ी निवासी युवती की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाह के समय परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष शुरू से ही असंतुष्ट रहा और अतिरिक्त मांगें करता रहा। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग को लेकर लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस बीते गुरुवार को इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में पीड़िता किसी तरह ...