दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, गर्भपात का आरोप
सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता ने देवर आकाश पर छेड़छाड़ करने और गर्भावस्था में पेट पर लात मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद इलाज के दौरान गर्भपात हो गया। सदर बाजार क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2023 को अभिषेक कुमार से हुई थी। शिकायत के मुताबिक मायके वालों ने शादी में लाखों रुपये खर्च कर जेवर, फर्नीचर और अपाचे बाइक दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष टाटा नेक्सन कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। विवाहिता ने पति पर मारपीट, देवर आकाश पर गलत हरकत और गर्भवती होने पर पेट में लात मारने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.