अलीगढ़, अप्रैल 12 -- खैर, संवाददाता। कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव अरनी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़िता के पिता सूरजपाल निवासी गांव धौरा पालन, थाना गोंडा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री बबीता की शादी 5 दिसंबर 2017 को अरनी निवासी धर्मेन्द्र के साथ विधि-विधान से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बताया गया कि 3 अप्रैल की रात आरोपितों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.