गंगापार, मार्च 21 -- दहेज में दो लाख नकद व सोने की जंजीर न मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर भगा दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ दहेज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत लिखापढ़ी दर्ज कर ली। विकास खंड मेजा के भगवानपुर सिरहिर गांव निवासी श्यामलाल की बेटी राजकुमारी की शादी 11 दिसंबर 2024 में मिर्जापुर जनपद के मझिगंवा ड्रमंडगंज में हुई थी। पिता श्यामलाल ने अपने सामर्थ के अनुसार बेटी को दान दहेज देकर खुशी के साथ विदा किया। शादी के कुछ दिन बाद पति सतीश कुमार, सास लिलावती, ससुर हरिकेश, जेठ रविन्द्र कुमार, देवर पंकज व अजय कुमार दहेज में दो लाख रुपये रकम कम मिलने व चेन न मिलने की बात करते हुए गाली गलौज व मारपीट करने लगे। सात मार्च को उसके पास जो भी आभूषण व नकदी था, सब कुछ लेने के बाद घर से भगा दिया। राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.