पीलीभीत, मई 22 -- जहानाबाद,संवाददाता। विवाहिता ने पति समेत आठ ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और ससुराल से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बिलाई निवासी बेबी पत्नी अफसार अहमद ने एसपी के आदेश पर जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका निकाह 13 अक्टूबर 2024 को अफसार अहमद पुत्र रफीक अहमद मंसूरी निवासी ग्राम पिपरा नानकार थाना देवरनिया जिला बरेली के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और दो लाख रुपये नकद दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं थे। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल ...