दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाला, मायके में भी की मारपीट
उरई, सितम्बर 13 -- कालपी। संवाददाता दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और चार पहिया वाहन से उसके मायके छोड़ गए। आरोप है कि मायके में भी उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने रविवार को पुलिस से शिकायत की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलौली निवासी असलम खां ने बताया कि उन्होंने छह वर्ष पूर्व अपनी पुत्री मंतशा की शादी सिकन्दरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिण्डारथू निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान मंतशा ने दो संतानों को जन्म दिया, जिसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। पीड़िता ने बताया कि वह शादी बचाने के लिए जुल्म सहती रही। इसी बीच वह फिर से गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसे छोड़ने की धमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.