हरदोई, जुलाई 31 -- हरपालपुर। दहेज में बाइक और दो लाख नकद की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसकी नौ माह की मासूम बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 13 जून 2020 को फर्रुखाबाद के गदनापुर निवासी रोहित से हुआ था। आरोप है विवाह के बाद से पति रोहित, सास रजनी, ससुर राजेश, देवर मोहित और ननद दीपाली अतिरिक्त दहेज में बाइक और दो लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। दो बेटों की मौत के बाद नौ माह पहले बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का उत्पीड़न और बढ़ गया। 27 जून की शाम आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जेवर और कपड़े छीन लिए तथा नौ माह की बेटी के साथ ...