दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला
मेरठ, अप्रैल 23 -- दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ससुराल वालों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटा और घायल अवस्था में घर से निकाल दिया। गुरुवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कालंद निवासी बंटी पुत्र सुभाष ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन मोनी की शादी करीब सात वर्ष पूर्व मवाना थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में हुई थी। शादी में उन्होंने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले कम दहेज की बात कहकर मोनी का उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ दिन से आरोपी दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसके चलते विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिन पूर्व आरोपियों ने उसकी बेरहमी से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.