दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेटियों सहित घर से निकाला
सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनुपर। एक विवाहिता ने दहेज की खातिर ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसे घर से बेटियों संग निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाने में दर्ज कराए मामले में स्मृति जैन ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2019 में मुजफ्फरनगर निवासी राजीव गर्ग से हुआ था। शादी में परिजनों ने लाखों रुपये खर्च कर जेवर, कपड़े और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और सास ने एक लाख रुपये नकद और एक स्कूटी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि दो बेटियों के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। अक्टूबर 2025 में उसे दोनों बेटियों सहित घर से निकाल दिया गया, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.