इटावा औरैया, मार्च 30 -- बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी भरथना क्षेत्र के एक युवक के साथ 1 नवंबर 2025 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता और उसके मायके पक्ष ने मांग पूरी नहीं की, तो उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 11 दिसंबर 2025 को उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका सारा स्त्रीधन छीन लिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.