रामपुर, अप्रैल 16 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करते। जिससे उसकी आंख चोटिल हो गई। महिला के बीमार होने के बाद भी जबरन बच्चा पैदा करने का दबाव डाल रहे हैं। जानकारी होने पर मायके वाले पुलिस को लेकर पहुंचे उसके भी ससुरालियों के तेवर कम नहीं हुए। पुलिस के सामने मायके वालों को धमकाया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मायके वाले घायल अवस्था में महिला को लेकर आ गए। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह भी पढ़ें- बुलट बाइक न मिलने पर विवाहिता से नौकरानी जैसा सलूक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजनगर निवासी पूनम का कहना है कि करीब दो साल पहले उसका विवाह ग्राम रायपुर निवासी रामकिशन के साथ हुआ था। विव...