कौशाम्बी, जुलाई 3 -- संदीपन घाट थाने के बसेढी गांव की महिला ने अपनी बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बसेढ़ी गांव निवासी शांति देवी पत्नी सुरेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री पिंकी का विवाह चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी आकाश पुत्र राम बालक सरोज के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देकर किया था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति आकाश और उसकी मां अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पिंकी को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि गुरुवार सुबह ससुरालियों ने बेटी को लात-घूंसों और डंडे से पीट दिया। आरोप है कि दहेज में बाइक...