हापुड़, जून 16 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी निवासी सहवीजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि छह अगस्त 2021 को बुलंदशहर जनपद के थाना गुलावठी क्षेत्र स्थित गांव मखदूमनगर उर्फ मीठापुर निवासी तौहसीन के साथ उसका निकाह हुआ था। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति तौहसीन, सास मुनीजा, ननद हिना तथा देवर साजन, सैफू और भोला अतिरिक्त दहेज में कार और दस लाख रुपये नकद की मांग करने ल...