शामली, अप्रैल 4 -- झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता सितारा पत्नी सलमान निवासी बल्लामाजरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 जनवरी 2023 को सलमान पुत्र इकराम निवासी कोटला देहात अम्हेटा पीर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा।पीड़िता के अनुसार, उसने अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए कई बार मायके से पैसे लाकर पति को दिए और करीब एक लाख रुपये दे चुकी है। इसके बावजूद पति व सास खुर्शीदा व जेठ इसरार द्वारा लगातार बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग की जाती रही। विरोध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.