दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप
रामपुर, अगस्त 24 -- गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोट थाना क्षेत्र के दरियागढ़ का मझरा निवासी अमर सिंह की बहन कांता की शादी जून 2025 में डूंगरपुर निवासी करन पुत्र चन्द्रसेन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति करन, ससुर चन्द्रसेन, सास माया, जेठ बंटी और ननद रचना व सुरेंद्र दहेज में दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और चार पहिया वाहन की मांग करते थे। 21 जुलाई 2026 को दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। बाद में महिला थाने में समझौता हुआ, जिसमें ससुराल पक्ष ने आगे दहेज की मांग और मारपीट न करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.