दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
मेरठ, मई 20 -- रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव में विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर आरोपी ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। भूखा प्यासा रख कर कमरें में बंद कर यातनाएं देने का आरोप लगाया। पीड़िता पांच माह की मासूम बेटी के साथ किसी तरह मायके में जाकर रहने लगी। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। कप्तान के आदेश से पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेरठ के गगन विहार निवासी अपूर्वा चौधरी पुत्री कृष्णवीर ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 25 में भदौड़ा गांव निवासी ऋषभ मलिक पुत्र राकेश के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने लाखों रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुराल वाले दहेज में दिये गए सामान को बदलने का आरोप लगा रहे थे। उसने कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच उसने बेटी को जन्म दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.