दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस
बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लानगर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कथरहा एवजपुर निवासी ओम प्रकाश की पुत्री बबिता ने 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नथईपुर कुंवर निवासी रामशब्द के बेटे सोनू प्रजापति के साथ हिंदू रीति-रिवाज से 30 जुलाई 2024 को मेरी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति सोनू प्रजापति, ससुर रामशब्द और परिवार की अन्य सदस्य ननका देवी ने उससे मोटरसाइकिल के रूप में अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। पीड़िता का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.