बुलंदशहर, फरवरी 7 -- ककोड़।कोतवाली क्षेत्र के गांव झाझर निवासी हिना ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका निकाह करीब 15 वर्ष पहले एटा निवासी युवक से संपन्न हुआ। ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में प्लाट व दस लाख रुपए की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसी बीच उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। 26 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने कैरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। परिजन उसे मायके ले आए। आरोपी पति ने तीन बार तलाक बोला। 28 जनवरी को आरोपी उसके मायके आये और उसके गले में फांसी लगाकर हत्या का प्रयास किया। आरोपी पति ने अन्य युवती से दूसरा निकाह करने की बात कही। पुलिस ने पति महफूज समेत हाजी मसूद,अनस व शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...