दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को फोन पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थाना क्षेत्र के गांव कलछीना में रहने वाली महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कलछीना में रहने वाली गुलिस्ता ने अपनी बेटी रहनुमा की शादी दस जुलाई 2024 को जिला मेरठ के थाना जानी के सिवालखास निवासी आदिल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के लिए महिला को परेशान किए जाने लगा। पिछले दिनों पति महिला को गांव कलछीना छोड़कर चला गया। आरोप है कि 12 अप्रैल को आदिल ने रहनुमा को फोन किया और तीन तलाक दे दिया। आगे से संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी दी।एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आदिल, सबिला, आकिल, सानईया, आमिर निवासी गांव सिवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.