हापुड़, जुलाई 26 -- दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट कर एक साल की बेटी को छीन लिया। आरोप है कि पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकंदरगेट मोती मस्जिद निवासी रानी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका लालन-पालन उसकी बहन और बहनोई ने किया है। 20 सितंबर 2024 को जिला मेरठ के थाना नौचंदी के मोती मस्जिद ढिवाईनगर निवासी जुनैद से धूमधाम के साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह में मिले दान-दहेज से उसका पति जुनैद, ससुर हबीब, देवर दानिश, ननंदोई ताहिर, ननद तबसुम, हीना और गुलिस्ता खुश नहीं थे। निकाह के बाद से ही उस पर बाइक और दो लाख रुपये बहन-बहनोइ के घ...