दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक
मुरादाबाद, मई 13 -- मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद से ही पति, सास-ससुर, देवर और ननद दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने आरोप लगाया कि एक देवर उस पर गलत नजर रखता था, जिसकी शिकायत करने पर भी उसे ही प्रताड़ित किया गया। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक, छह पर केस दर्ज पीड़िता के अनुसार बीती 26 अप्रैल को बहन के वलीमा समारोह के दौरान पति ने हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.