रामपुर, अप्रैल 22 -- स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात न लाने का आरोप लगते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने सीओ के आदेश के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम बूढ़ी दढ़ियाल निवासी मुजाइर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता करीब सात माह पहले ग्राम हुसैनगंज कल्लू की मंडैया निवासी आमिर पाशा के साथ तय किया था। शादी की तारीख 28 मार्च 2026 तय की गई थी। आरोप है कि शादी से दो दिन पहले लड़के पक्ष ने अचानक स्कॉर्पियो कार सहित एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी, इन्वर्टर व बैटरी समेत अन्य महंगे सामान की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर आरोपी पक्ष ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित ने मामले तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.